फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संगतपुरा में बनेगा बड़ा जलघर, पांच गांवों की बुझेगी प्यास

विज्ञापन
14जेएनडी33-ग्राम सभा व ग्राम जल एवं सीवरेज  समिति की  बैठक में भाग लेते ग्रामीण और जन स्वास्थ्य - फोटो : kathua
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त टीम ने गांव संगतपुरा में आयोजित ग्राम सभा व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक में भाग लेकर विभाग की बड़ा जलघर बनाने की योजना बताई। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में गांव में नया जल घर बनाने के लिए आठ एकड़ जमीन देने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

ग्राम सभा में उपमंडल अभियंता रणवीर सिंह ने कहा कि गांव में भले ही जलकर बना हुआ है, लेकिन उसके विस्तार के लिए उसके पास लगती जमीन नहीं है। इसलिए अगर ग्रामवासी चाहे तो बड़ा जलकर बनाने के लिए आठ एकड़ जमीन दे ताकि संगतपुरा के साथ-साथ अन्य चार गांव को पेयजल की आपूर्ति हो। ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने इस पर सहमति जताई और कहा कि पंचायत आठ एकड़ जमीन देने के लिए तैयार है, लेकिन विभाग पूर्व में बने जलघर की जमीन समतल करके पंचायत को लौटा दें।
इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता हितेश्वर व खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने पेयजल आपूर्ति व पेयजल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। लैब केमिस्ट वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को पेयजल जांच के बारे में बताया और मौके पर ही गांव में जाकर पेयजल के सैंपल लेकर क्लोरीन की मात्रा जांची गई। गांव में पेयजल में क्लोरीन की उचित मात्रा पाई गई। दूसरी तरफ जिला सलाहकार रणधीर ने बताया कि गांव के साथ साथ शहरो में भी विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें