फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीबीआई ने जींद के 17 सरकारी स्कूलों से मांगा छात्र संख्या का रिकाॅर्ड

Wed, 22 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के 17 राजकीय स्कूलों में वर्ष 2014-15 के सत्र के दौरान विद्यार्थियों की संख्या में बड़ा अंतर सामने आने पर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। विभागीय रिकाॅर्ड और पोर्टल के आंकड़ों में 1686 विद्यार्थियों का अंतर पाया गया है। सीबीआई ने जिला शिक्षा अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी जो 22 अक्तूबर को एजेंसी को भेज दी गई।
विज्ञापन




बुधवार को संबंधित स्कूल संचालकों को चंडीगढ़ बुलाकर हाजिरी रजिस्टर और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्हें 30 सितंबर 2014 से 30 सितंबर 2015 की अवधि में स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों, नए प्रवेशों और कक्षा पांच या आठ पास कर अन्य स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों का मासिक विवरण देने को कहा गया है। बता दें, उस समय मिड-डे मील, वर्दी और छात्रवृत्ति योजनाओं में गड़बड़ी के संकेत मिले थे। विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच के बाद मामला विजिलेंस तक पहुंचा और अब सीबीआई इसकी तह तक जाने में जुटी है।



सीबीआई ने स्कूलों से वर्ष 2014-15 और 2015-16 के विद्यार्थियों की संख्या, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, विद्यार्थियों को दी गई प्रोत्साहन राशि, खातों का विवरण, और मिड-डे मील से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। विभाग ने सभी 17 स्कूलों को डाटा अपडेट कर रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अद्यतन रिपोर्ट एजेंसी को भेजी गई है।
विज्ञापन




वर्जन -

जिन स्कूलों के रिकाॅर्ड में अंतर पाया गया था, उनसे डाटा अपडेट करवाकर रिपोर्ट तैयार की गई है और सीबीआई को भेज दी गई है। -रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें