जींद। कार सवार दो बाबाओं ने दो बाइक सवार युवकों से रास्ता पूछने के बहाने सोने की दो अंगूठी व पांच हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने बाइक सवार महम निवासी सुनील की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
कार सवार दोनों लुटेरे बाबा के भेष में राहगीरों से रास्ता पूछने के बहाने बात करते हैं और उनको आशीर्वाद देने के बहाने उनसे 50 या 100 रुपये मांगते हैं। 21 मार्च को भी महम निवासी सुनील व फरमाना निवासी कर्ण सिंह को दोनों ठग बाबाओं ने पिंडारा जाने का रास्ता पूछकर दोनों की अंगुली से दो सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपये ठग लिए। दोनों को राशि व सोने की अंगूठी दो गुना करने का लालच देकर एक किलोमीटर दूर भेज दिया, जब उन्होंने कुछ दूरी पर जाकर देखा तो कार सवार दोनों ठग फरार थे। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।