फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Sun, 05 May 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जैन नगर कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर 32 हजार रुपये, जेवरात चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


न्यू जैन नगर निवासी मनोज यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डेढ़ महीने पहले वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए दिल्ली के विकासपुरी चला गया था। घर का कुछ सामान न्यू जैन नगर वाले मकान में रखा हुआ था। 3 मई को उसके पड़ोसी ललित का फोन आया कि उसके न्यू जैन नगर वाले मकान का ताला टूटा हुआ है। वह दिल्ली से घर आया तो पाया कि 32 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, सोने की दो बालियां, एक नाम की सोने की अंगूठी, बच्चे का सोने का कमरबंद व जरूरी दस्तावेज चोरी मिले। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें