फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक और यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ई-रिक्शा को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना जींद में दी शिकायत में राजनगर निवासी विनोद ने कहा कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 3 मई को सुबह 10 बजे सवारी लेकर पिंडारा पुल के नीचे से गुजर रहा था तो हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने उसके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार निडाना निवासी यात्री प्रेमो और उसे चोट आई। नागरिक अस्पताल में राहगीरों की सहायता से दाखिल करवाया। एएसआई रणबीर सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा चालक की शिकायत पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें