फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दोनों पक्षों के मामले निकले झूठे, एफआईआर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पिपलथा गांव की रहने वाली समाजसेविका रेखा धीमान ने 12 लोगों पर नशीला पदार्थ देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच एएसपी अजीत शेखावत ने गहनता से की तो पूरा मामला फर्जी निकला। इस मामले में युवती द्वारा दी गई शिकायत को जांच के बाद रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी गांव की एक नाबालिग ने सुंदर उर्फ सैंडी तथा जिले सिंह व रेखा धीमान के खिलाफ पोक्सो, एससी-एसटी का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा और यह मामला भी पूरी तरह से झूठा निकला। इसको भी पुलिस ने जांच के बाद रद्द कर दिया। एएसपी अजीत शेखावत ने बताया कि पुलिस ने एक अक्तूबर को एक नाबालिग द्वारा रेखा धीमान, उसके भाई और पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की जांच की गई। मामले की जांच के बाद इस मामले में कोई सच्चाई नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को रद्द कर दिया है। इस मामले का अदालत से निपटारा होने के बाद दोनों पक्षों पर झूठी शिकायत देकर पुलिस व लोगों को गुमराह करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें