फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में पर्चा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। जयपुर गांव के निकट जींद-सफीदों सड़क मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत के मामले में सफीदों थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर डंपर चालक गांव अमीरपुर जाटान, जिला होशियारपुर, पंजाब निवासी रोहित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जयपुर गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पिता रामेश्वर प्रसाद 20 अक्तूबर को अलग-अलग बाइकों पर खेत में आए हुए थे। खेते में कंबाइन मशीन वाले ने शाम को उनकी धान काटने के लिए कहा था। इसके बाद उनके पिता रामेश्वर बाइक पर सवार होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आने के लिए गांव जयपुर जा रहे थे। वह भी अपनी बाइक पर उनसे कुछ दूरी पर पीछे-पीछे आ रहा था। उनके पिता बाइक पर खेत के रास्ते से गांव जयपुर की तरफ जा रहे थे। पीछे से गांव बुढ़ाखेड़ा की तरफ से एक लोड डंपर तेज रफ्तार से आया और बिना हॉर्न बजाए उनके पिता की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। डंपर का टायर उनके पिता के सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सफीदों थाना पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर डंपर चालक रोहित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें