फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिना लाइसेंस यूरिया रखने पर मामला दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा मंडी में कृषि विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान बिना लाइसेंस के यूरिया का स्टॉक रखने पर अलेवा थाना पुलिस ने भगवती ट्रेडिंग कंपनी दुकान संचालक सुनील के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुकान में 94 कट्टे यूरिया के मिले।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुण नियंत्रक निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बताया कि वह विभाग की टीम के साथ अलेवा मंडी में खाद व बीज की दुकानों की जांच के लिए गया था। इस दौरान भगवती ट्रेडिंग कंपनी की जांच की तो दुकान पर 94 कट्टे यूरिया खाद के मिले। जिनके बारे में दुकान संचालक से लाइसेंस की मांग की तो वह दुकान में यूरिया बेचने के लिए लाइसेंस नहीं दिखा पाया। यह यूरिया चंबल फर्टिलाईजर एंड कैमिकल्स लिमिटेड गडेपान कोटा राजस्थान का अनाधिकृत स्टाक पाया गया । टीम ने इस खाद को कब्जे में लेकर सैंपल भी लिए। अलेवा थाना के जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने नरेंद्र पाल गुण निरीक्षक की शिकायत पर दुकान संचालक सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें