संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। फर्जी तरीके से सेना की नौकरी हासिल करने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिलिट्री इंजीनियर सर्विस कमांडर दीपक ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गतौली गांव के दीपक कौशिक, सुमित और वीरेंद्र ने मिलिट्री सर्विस में धोखाधड़ी की है। तीनों ज्वाइनिंग लेटर लेकर सैन्य नौकरी के लिए पहुंचे थे जिसे सेना ने जारी नहीं किए थे। उनके ज्वाइनिंग लेटर फर्जी थे। यह मामला जून 2023 का है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह का कहना है कि मामला फर्जी ज्वाइनिंग लेटर का है। सेना के कमांडर ने उन्हें लैटर लिखकर शिकायत भेजी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।