फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना न तो दुष्यंत की जन्म भूमि और न ही कर्मभूमि : प्रेमलता

Mon, 07 Aug 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। भाजपा पूर्व विधायक प्रेमलता ने कहा कि जब से हमने राजनीति शुरू की है तब से उचाना को नहीं छोड़ा है। अजय चौटाला राजस्थान से विधायक बने। आज दुष्यंत उचाना से चुनाव लड़ रहे हैं कल किसी दूसरी जगह से कोशिश करेंगे क्योंकि न तो इनका यहां जन्म स्थान न ही कर्मभूमि। पूर्व विधायक सफाखेड़ी गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

कहा कि हमारी तो कर्म, जन्मभूमि उचाना है पहले भी यहां रहे हैं और आगे भी यहां रहेंगे। आज हलके के मतदाता कह रहे हैं कि जितने वोटों से दुष्यंत जीते थे उससे अधिक वोटों से आने वाले चुनाव में हारेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जो मेरे नाम के आगे पूर्व विधायक है उसमें से पूर्व हटा कर मुझे विधायक बनाने का काम इस बार करें। हमारे खिलाफ जीतकर अगर कोई हलका का विधायक बनता तो हम कहते थे कि कम से कम हलके का तो है लेकिन 200 किलोमीटर दूर से आकर यहां पर विधायक बन गया। चार साल हो गए हमें तो हलके में विकास करते हुए दिखाई नहीं दिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। विस चुनाव में दुष्यंत चौटाला कहते थे सरकार में आए तो 5100-5100 बूढ़ा-बूढ़ी को पेंशन मिलेंगी जिसे पटवारी देने आया करेगा। ये लोग झूठ बोलते है बहकाते है। अब अभय चौटाला कहते है 7100 रुपये पेंशन करेंगे। एक मात्र विधायक है इनेलो का है 7100 तो जब करेगा जब सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब में जाकर कहते है कि हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं देंगे क्योंकि वहां पर आप की सरकार है। हरियाणा में ये वोट मांगते है किस मुंह से ये वोट मांग रहे है। उचाना के विकास को लेकर डिप्टी सीएम की नीत में खोट है। बीती सरकार में उचाना कलां के बाईपास निर्माण का शिलान्यास सीएम मनोहर लाल ने किया था लेकिन एक ईंट भी अब तक नहीं लगी है वहां क्योंकि ये विभाग दुष्यंत चौटाला के पास है। जींद जिले में जो मेडिकल कालेज बन रहा है वो बीती सरकार में हमने मंजूर करवाने का काम किया।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

07जेएनडी31: पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पूर्व विधायक प्रेमलता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें