फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Oct 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। किनाना गांव निवासी युवक ने पिछले दिनों जहरीला पदार्थ निगल लिया था। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए युवक को मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


किनाना गांव निवासी संदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 18 सितंबर शाम को उसके भाई सतीश (33) ने घर पर जहरीले पदार्थ को निगल लिया था। उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। 22 सितंबर को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उसके भाई को छुट्टी दे दी। फिर वह अपने भाई को लेकर घर आए। 30 सितंबर को दोबारा फिर उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे खून की उल्टियां आने लगी थीं। वह उसे तुरंत नागरिक अस्पताल जींद में लेकर आए, जहां उसका उपचार कर उसी दिन छुट्टी दे दी गई। फिर उसे घर ले आया गया। शाम को चार बजे फिर उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई सतीश ने नागरिक अस्पताल लाते समय बताया था कि खुशीराम, राजबीर, रामरती, वेदप्रकाश, बीरबल, राजमल सैनी, कृष्ण, नरेश और रणजीत दूहन गली में आतेजाते उससे मारपीट करते थे और उसे जातिसूचक गालियां भी देते थे। इनसे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जांच अधिकारी मोनिका देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में खुशीराम, राजबीर, रामरती, वेदप्रकाश, बीरबल, राजमल सैनी, कृष्ण, नरेश और रणजीत दूहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें