फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने के आरोप में पति व ससुर नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 दिसंबर 2009 को हिसार के सेक्टर नौ निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो उसके पति अजय कुमार व ससुर नेकी राम ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति व ससुर को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें