फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रहे युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर छीनी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी गांव के पास एक युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर कार बदमाशों ने कार छीन ली। गढ़ी थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के धुंदेड़ी निवासी अक्षय ने बताया कि वह कार में सवार होकर अपने दोस्तों से मिलने के लिए दातासिंह वाला गांव गया हुआ था। किन्हीं कारणों से उसके दोस्त वहां पर नहीं आ सके तो वह कार से नीचे उतर कर उनसे बात कर रहा था। इस दौरान एक लाल रंग की कार में सवार होकर गंडासी लेकर आए चार युवकों ने उसकी आंखों में लाल मिर्ची का पाउडर डाल दिया। इसके बाद उन्होेंने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी की चाबी छीन कार लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई मलकियत सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कार छीनने और आंखों में मिर्ची पाउडर डालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें