फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : हिसार के लिए : टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लूटी, दो गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड पर पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करने वाले विकास नगर निवासी विजय कुमार से दो लोग टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार लूट ले गए। पुलिस ने मामले में हिसार जिले के गांव सीसवाल निवासी सुभाष और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर लूट करने की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि उसने 17 फरवरी को यमुनानगर जिले से एक कार खरीदी थी। 16 मार्च को दो व्यक्ति उनके पास आए और कार की टेस्ट ड्राइव करने के नाम पर वह ईक्कस रोड की तरफ निकल गए। जब उसने कहा कि अब ट्राई बहुत हो चुकी तो उनमें से एक ने उसका गला पकड़ लिया और कहा कि गोली मार देंगे।
इसके बाद वह ईक्कस गांव के चौक के पास उसका पर्स छीनकर उसे कार से धक्का देकर भाग गए। जांच अधिकारी गीता रानी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों से कार बरामद नहीं हुई है। इसको लेकर पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से इन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से कार की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें