जींद। कैथल रोड पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात लोगों ने वीटा बूथ में आग लगा दी जिससे बूथ में रखा सामान जलकर राख हो गया। सदर थाना पुलिस ने अहिरका निवासी सोनू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना 20 मार्च रात दस बजे की है। बूथ में चार बड़े व एक छोटा फ्रिज, फर्नीचर, इनवर्टर-बैटरी और परचून का सामान रखा हुआ था।