इसी दौरान शहर के दुकानदार मौके पर पहुंचे। लेकिन कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार को उन्होंने उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार सफीदों निवासी रोहताश ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई राज धीमान 21 जनवरी देर शाम को दुकान बंद कर पैदल अपने घर आ रहा था।
तभी शराब के नशे में धुत्त कार सवार कुछ लोगों ने उसके भाई को तेज गति से कार से टक्कर मार दी। उसका भाई नीचे गिर गया तो कार चालक ने कार को वापिस बैक करते हुए उसके भाई के ऊपर चढ़ा दिया।
घटना को देकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीदों थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि घायल दुकानदार के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस खानपुर पीजीआई में गई हुई है। बयान होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।