फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोवंश सड़क पर आने से पलटी कार, शादी से घर लौट रहे थे चार युवक

विज्ञापन
19जेएनडी25-शहर के ​भिवानी रोड पर गोवंश आने से पलटी कार। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
जींद। शहर के भिवानी रोड पर रविवार को गोवंश सड़क पर आने से एक कार पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

पटियाला चौक निवासी संजय पातलान ने बताया कि रविवार को उनके जानकार की शादी थी। परिवार के चार युवक कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए भिवानी रोड स्थित एक पैलेस में गए थे। वह घर आने के लिए जैसे ही पैलेस से निकले तो अचानक गोवंश सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

गोवंश को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार चारों युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें