फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोहरे के कारण खेत में उतरी कार

विज्ञापन
05जेएनडी03: लिजवाना खुर्द गांव के पास खेत में उतरी कार। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के लिजवाना खुर्द गांव के पास एक कार कोहरे के कारण खेत में उतर गई। कार में सवार दो महिला और चालक मेहरड़ा गांव में चले गए। पीछे से चोरों ने कार का शीशा तोड़कर कार में रखे सूट व कंबल चोरी कर लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना निवासी महिला नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात कार में सवार होकर सूट व कंबल जुलाना लेकर जा रही थी। जब वह लिजवाना खुर्द गांव के पास पहुंची तो कोहरा ज्यादा होने के कारण कार खेत में उतर गई। रात के समय कार में सवार नीलम, पूनम व विकास पास के गांव मेहरड़ा में चले गए। रात के समय अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर कार में रखे 43 हजार 500 रुपये के सूट व कंबल चोरी कर लिए। चोरी की घटना का रविवार सुबह उस पता चला जब उन्होंने कार के पास आकर देखा। कार से सूट व कंबल गायब थे और कार का शीशा भी टूटा हुआ था। जुलाना थाना पुलिस ने नीलम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें