संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को इस बार एफसीआई ने कम गेहूं उपलब्ध कराया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास 37985.49 क्विंटल गेहूं मिलना था लेकिन इस बार 33409.38 क्विंटल गेहूं ही पहुंचा। इसके चलते राशन डिपो पर गेहूं निर्धारित से कम पहुंच पाई। इसकी वजह से कुछ उपभोक्ताओं को डिपो से बिना गेहूं लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
जिले में इस बार निर्धारित से 4576.11 क्विंटल गेहूं कम आने के कारण यह समस्या बनी है। इसके कारण जिले के प्रत्येक डिपो पर लगभग 12 प्रतिशत कम गेहूं पहुंच पाया। हालांकि जिले में प्रतिमाह 37985.49 क्विंटल गेहूं का वितरण होता है लेकिन इस बार 33409.38 क्विंटल गेहूं ही पहुंचने के कारण काफी संख्या में उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर एफसीआई ने 12 प्रतिशत से अधिक कटौती गेहूं के स्टाक में की है। इसके कारण हर डिपो पर निर्धारित से 12 प्रतिशत कम मात्रा में गेहूं पहुंचा। जिन उपभोक्ताओं को इस बार गेहूं नहीं मिला है। उनको राशन में गेहूं दिलवाने के लिए विभाग ने दोबारा से एलोकेशन भेजकर शीघ्र गेहूं पहुंचाने के लिए मुख्यालय को लिखा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को गेहूं जारी किया जा सके।
वर्जन
जिले में इस बार निर्धारित से 12 प्रतिशत कम गेहूं एफसीआई ने भेजा है। इसके कारण कुछ हद तक उपभोक्ताओं को परेशानी बनी है। इसके लिए दोबारा से पत्र मुख्यालय को लिखा है, ताकि जरूरत के अनुसार उपभोक्ताओं को गेहूं बांटा जा सके। इस बार लगभग 4576.11 क्विंटल गेहूं कम पहुंचा है।-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।