फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: कोहरे के कारण हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, क्लीनर की मौत, एनएच-152 डी पर हुआ हादसा

Sun, 19 Feb 2023 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

एनएच-152 डी पर भैरोखेड़ा गांव के नजदीक हादसा हुआ। खाटू श्याम से कार सवार पंजाब के पांच श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे 152 डी पर ट्रक से टकराई गाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में कोहरे के कारण नेशनल हाईवे 152डी पर भैरोखेड़ा गांव के नजदीक कार और हाईवे पर खडे़ ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। ये सभी खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग तथा जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जुलाना थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खानपुर निवासी 18 वर्षीय ट्रक क्लीनर शेखर रविवार सुबह ट्रक में आवाज होने पर गांव भैरोखेड़ा के नजदीक ट्रक साइड में खड़ा कर जांच कर रहा था। तभी घने कोहरे के बीच पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें शेखर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार पंजाब के बरटाना गांव निवासी नितिन बंसल, नितिन कपूर, ललित गर्ग, गांव दडवा पंजाब निवासी निकेश और अमन घायल हो गए। चिकित्सकों ने निकेश और अमन की हालात गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।

घायल नितिन बंसल ने बताया कि वह पांचों साथी खाटू श्याम से दर्शन कर नेशनल हाइवे 152डी से वापस बरटाना लौट रहे थे। सुबह कोहरा ज्यादा होने के कारण हाइवे पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। जिससे कार ट्रक के पीछे जा टकराई।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि ट्रक चालक लाभ सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक अजमेर राजस्थान से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था। गांव भैरोखेड़ा के नजदीक हादसा हो गया।

कोहरे में कार डिवाइडर से टकराई
शनिवार देर रात को गोहाना रोड पर धूंध के चलते अर्बन इस्टेट निवासी रोहित की कार पेट्रोल पंप के नजदीक डिवाइडर से टकराकर पल्ट गई। जिसमें युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की सहायता से गाड़ी से निकालकर नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर युवक उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें