फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच बिजली सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता

Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई देने के लिए निगम सर्कल 33 केवी के फरैण कलां, धनौरी, सफीदों शहर, संडील और दनौदा सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाएगा। इसको लेकर टेंडर लगा दिया है, जिस पर 695 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह कार्य दिसंबर महीने में पूरा हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज के साथ बिजली सप्लाई मुहैया होगी। 33 केवीए फरैण कलां की दस से 20 एमवीए हो जाएगी। इसके अलावा 33 केवीए धनौरी की 16.3 से 22.5 एमवीए क्षमता बढ़ जाएगी। 33 केवीए सफीदों शहरी की 20 से 25 और 33 केवीए संडील की दस से 20 एमवीए क्षमता हो जाएगी। इसके अलावा 33 केवीए दनौदा कलां सब स्टेशन की 20 से 28 एमवीए क्षमता बढ़ जाएगी। इसके बाद इन सब स्टेशनों से जुडे लगभग 20 गांवों का फायदा होगा। उपभोक्ताओं को फ्यूज उडऩे, तार जलने, कंडक्टर और ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा, क्योंकि सब स्टेशनों की क्षमता बढऩे के बाद ट्रांसफार्मरों पर लोड नहीं बढ़ेगा। इससे फ्यूज उडऩे, तार, कंडक्टर और ट्रांसफार्मर जलने की नौबत नहीं आएगी तथा बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चलेगी।
विज्ञापन


इस कार्य पर खर्च होंगे 695 लाख

बिजली निगम इन पांच सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने पर 695 रुपये की राशि खर्च करेगा। फरैण कलां सब स्टेशन पर 133 लाख, संडील सब स्टेशन पर 134 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा धनौरी सब स्टेशन पर 104 लाख, सफीदों शहरी सब स्टेशन पर 206 लाख और दनौदा कलां सब स्टेशन पर 118 लाख की राशि खर्च होगी। इन सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर है। इन सब स्टेशनों के अधीन लगभग पांच हजार उपभोक्ता हैं, जिनको सुचारू और पूरी वोल्टेज बिजली मुहैया होगी।

गर्मी के दिनों में आती है ज्यादा परेशानी

इन 33 केवी सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की काफी समय से मांग की जा रही थी। इन सब स्टेशनों पर लगभग ग्रामीण क्षेत्र ही आता है। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढऩे से तार, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर जलने की निगम के पास शिकायतें आती रहती थी। वहीं फ्यूज उडऩा तो आम बात थी, जिससे बिजली बाधित हो जाती थी। कई बार तो रात के समय ट्रांसफार्मर और कंडक्टर जलने की घटना हो जाती थी, जिससे पूरी रात बिजली गुल रहती थी।
विज्ञापन


जिले के 33 केवी के फरैण कलां, धनौरी, सफीदों शहर, संडील और दनौदा सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इन पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। लगभग 695 लाख रुपये खर्च होंगे। दिसंबर माह के अंतिम तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -हरिदत्त, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें