जींद। रोहतक रोड पर तीन मई को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सील किया गया रोहतक रोड शनिवार देर शाम प्रशासन ने खोल दिया। इसको लेकर रोहतक रोड के व्यापारी कई दिन से मांग कर रहे थे और शनिवार को ही विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी डीसी से मिले थे।
व्यापारियों का कहना है कि रोहतक रोड पर कॉरोना पॉजिटिव केस आया है। ऐसे में उसकी गली को ही कंटेनमेंट जोन बनाया जाए, न की पूरे रोहतक रोड को। रोहतक रोड के व्यापारी राजकुमार गोयल ने कहा कि इससे लोगों को राहत मिलेगी। पुलिस ने यहां लगाए गए अवरोध देर शाम हटवा दिए। वहीं डिफेंस कॉलोनी भी तीन मई को ही कंटेनमेंट जोन बनाया था, लेकिन वहां राहत नहीं मिली है। रविवार को यहां से अवरोध हटाए जा सकते हैं। नगर पार्षद प्रवीण बैनिवाल के अनुसार रोहतक रोड व डिफेंस कॉलोनी एक साथ ही कंटेनमेंट जोन बनाए थे। ऐसे में डिफेंस कॉलोनी को भी राहत दी जाए।