फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सात ट्रेनें रद्द, जींद का दिल्ली से टूटा संपर्क, पांच हजार यात्रियों पर असर

Thu, 20 Nov 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी01-रेलवे जंक्शन पर पहुंची इंटरसिटी, जिसका बुधवार को रोहतक तक ही आवागमन हुआ। संवाद
विज्ञापन
जींद। बहादुरगढ़ रेलवे सेक्शन में बुधवार को लिए गए 7:30 घंटे के मेगा ब्लॉक का असर ट्रेनों पर पड़ा। इससे जींद का दिल्ली से संपर्क टूट गया। मेगा ब्लॉक के कारण सात ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अचानक ट्रेनें रद्द होने से करीब पांच हजार यात्री प्रभावित हुए।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर बहादुरगढ़–आसौदा के बीच पुल संख्या 62 पर आरसीसी स्लैब रखने का कार्य हुआ। यह कार्य सुबह 10:15 बजे से शाम 5:45 बजे तक चला। इसको लेकर रेलवे ने सुबह ही ब्लॉक ले लिया था, जो लगभग 7:30 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली और दिल्ली से आने वाली प्रमुख ट्रेनों को संचालन से रोकना पड़ा। इनमें रोहतक और बहादुरगढ़ रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
स्टेशनों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही थी। कई लोग टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे लेकिन ट्रेनों के न चलने की घोषणा के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। स्थिति यह रही कि यात्रियों को मजबूरी में रोडवेज और निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इससे रेलवे की आमदनी पर भी असर देखने को मिला क्योंकि जींद जंक्शन से रोजाना पांच हजार के करीब यात्री ट्रेनों में आवागमन करते हैं। बुधवार को ट्रेनों के रद्द होने के कारण रेलवे की आमदनी पर इसका असर दिखाई दिया।

यह ट्रेन रही रद्द
-54034 जींद–पुरानी दिल्ली पैसेंजर
-64912 रोहतक–दिल्ली ईएमयू
-54032 दिल्ली-जाखल पैसेंजर
-64932 जींद–दिल्ली ईएमयू
-64915 ईएमयू दिल्ली–रोहतक
- 54031 दिल्ली–जींद पैसेंजर
-54035 दिल्ली-जाखल पैसेंजर
- 64931 दिल्ली–जींद ईएमयू

ट्रेनों को किया डायवर्ट
ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। इसके कारण यात्रियों को ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाई। 16032 अंडमान एक्सप्रेस श्रीमाता वैष्णो देवी को डायवर्ट किया गया। इसे जींद से गोहाना होते हुए नई दिल्ली भेजा गया। इससे जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती के यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं 12481 श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट को दिल्ली की बजाय रोहतक तक ही ले जाया गया।
यात्रियों में दिखी नाराजगी
ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर जमा यात्रियों ने असुविधा पर नाराजगी जताई। यात्री सुमित, बिट्टू सक्सेना, राहुल मल्होत्रा, सुखदीप, सज्जन कुमार का कहना था कि यदि पहले से जानकारी उपलब्ध होती तो वे घर से निकलते ही नहीं।
विज्ञापन


बहादुरगढ़-असौदा के बीच आरसीसी स्लैब रखने का कार्य हुआ। यह कार्य साढ़े घंटे चला। इसके कारण सात ट्रेन रद्द हुई वहीं एक को डायवर्ट किया गया।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें