जींद। परिवार पहचान पत्र में हुई त्रुटियां ठीक करवाने के लिए विभाग कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसके लिए जिला प्रशासन गांव अनुसार त्रुटियां ठीक करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र सुधार शिविर लगवाएगा। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने उचाना क्षेत्र के 68 गांवों में शिविर लगाने का फैसला लिया है, जिससे इसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। पहले दिन 19 अप्रैल को 23 गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को अगले दिन 27 गांवों में शिविर लगाएं जाएंगे और अंतिम तीसरे दिन 18 गांवों में शिविर लगाकर लोगों के परिवार पहचान पत्र में आई खामियों को दुरुस्त किया जाएगा।
उचाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा से पहले दिन की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा बडनपुर, बड़ौदा, भगवानपुरा, भौंगरा, भौंसला, बुडायन, छात्तर, दरौली खेड़ा, धनखड़ी, डोहाना खेड़ा, डूमरखा कलां, दुर्जनपुर, डूमरखा खुर्द, घसो कलां, घोघडिय़ों में सुबह के समय और रोजखेड़ा में शाम के समय शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा घसो खुर्द, झील, काब्रछा, काकड़ोद, उचाना कलां, उचाना मंडी में शिविर लगाकर लोगों के परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।
दूसरे दिन 20 अप्रैल को कालता गांव में शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा करसिंधु, कसून, खापड़, खरकभूरा, खटकड़, खेड़ी मसानिया, कुचराना कलां, कुचराना खुर्द, लोधर, मखंड, मांडी कलां, मंगलपुर, मोहनगढ़ छापड़ा, नचार खेड़ा, पालवां, सफाखेड़ी, सेढ़ा माजरा, सुदकैन कलां, सुदकैन खुर्द, सुंदरपुरा, सुरबरा, तारखा, उचाना खुर्द, उदयपुर और गुरुकुल खेड़ा में शिविर लगाए जाएंगे।
तीसरे दिन 18 गांवों में लगेंगे शिविर
21 अप्रैल को तीसर दिने 18 गांवों में शिविर लगाकर परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक की जाएगी। इसमें अलेवा, बधाना, बिघाना, चांदपुर, डाहोला, दिल्लूवाला, दुड़ाना, गोईयां, हसनपुर, कटवाल, खांडा, खेड़ी बुल्लांवाली, नगूरां, पेगा, रायचंदवाला, संडील, शामलो और थुआ में शिविर लगाए जाएंगे।
वर्जन
उचाना तहसील के 68 गांवों में परिवार पहचान पत्र में आई खामियों को ठीक करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें पहले दिन 19 अप्रैल को 23 गांवों में शिविर लगेंगे। उसके बाद अगले दिन 20 अप्रैल को 27 गावों में और तीसरे व अंतिम दिन 18 गांवों में शिविर लगाकर पीपीपी की त्रुटियां ठीक की जाएंगी।
जितेंद्र जोशी, एसडीएम, उचाना।
फोटो कैप्शन