फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच लाख की चौथ नहीं देने पर पीटकर लहूलुहान किया

Fri, 14 Apr 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों के अग्रसेन नगर में एक व्यक्ति को धमकी देकर पांच लाख रुपये की चौथ मांगी। जब उसने रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। शहर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अग्रसेन नगर सफीदों निवासी गौरीदत्त शर्मा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में गांव रामनगर निवासी अनिल और गांव गामड़ी निवासी मोनू ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की चौथ मांगी थी। राशि न देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक जनवरी को आरोपियों ने उस पर हमला किया, जिसमें उसे काफी चोटें आईं। शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की। 18 मार्च रात को कुछ लोगों ने उसके घर में घुसने की कोशिश की और गालियां भी दीं। जब तक सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी भाग चुके थे। जांच अधिकारी कुलवंत ने बताया कि पुलिस ने गौरीदत्त की शिकायत पर अनिल तथा मोनू को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ चौथ मांगने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें