फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला कारागार में बंदियों के लिए शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला कारागार में शुक्रवार को बंदियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग मामलों से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में बीमार बंदियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, सभी बंदियों को पेंशन ऋण, सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, आधार कार्ड के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शिविर में 170 बीमार महिला व पुरुष बंदियों का मेडिकल चैकअप नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किया गया। इसके अलावा अन्य बंदियों को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा पेंशन और शगुन योजना के संबंध में एंव प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा सडक सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण व ड्राइविंग लाइसेंस जारी करनें के लिए अनिवार्य दस्तावेजों तथा बैक के अधिकारियों द्वारा ऋण एवं ऋण माफी योजना बारे भी बंदियों को अवगत करवाया गया। बंदियों के आधार कार्ड बनाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोनिका मोनिका ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों में बंदियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक बिरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें