फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाबा गैबी साहब तालाब के सौंदर्यीकरण का जल्द होगा कार्य शुरू

विज्ञापन
22जेएनडी28-शहर के बाबा गैबी साहिब मंदिर के पीछे बना तालाब। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बाबा गैबी साहब मंदिर के तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। संबधित वार्ड-3 के पार्षद आशुतोष शर्मा ने बताया कि तालाब के कार्यों को लेकर रघुवीर सिंह ठेकेदार को 21 तारीख को कार्य का एलएओ जारी कर दिया गया है। तालाब के कार्य का टेंडर लगभग पांच करोड़ 50 लाख रुपये में मंजूर हुआ है।
विज्ञापन

इस कार्य को पूरा करने की समय अवधि 250 दिन यानी लगभग आठ महीने निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि कार्य के अंदर पूरे तालाब के पानी को खाली करके सारी गंदगी को बाहर निकाला जाएगा। उसके बाद मिट्टी की खुदाई करके चारों तरफ चौड़े बरम बनाकर पक्के रास्ते बनाए जाएंगे। इससे आमजन को तालाब के चारों तरफ परिक्रमा करने का सौभाग्य मिलेगा। इसके साथ-साथ पेड़ लगाकर व जगह-जगह पर बैठने के लिए बैंच रखे जाएंगे। यह कार्य नगर परिषद अधिकारियों की निगरानी व महंत अजय गिरी महाराज के सानिध्य में कार्य पूर्ण होगा।

बाक्स

पूरे धार्मिक अनुष्ठान से हवन इत्यादि शंखनाद से कार्य शुरू करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से कार्य का शिलान्यास करवाया जाएगा। इस कार्य के शुरू होने का पूरे नरवाना क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-महंत अजयगिरी महाराज, बाबा गैबी साहिब मंदिर, नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें