फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैडर एसोसिएशन ने देवेंद्र को बनाया जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने मंगलवार को एग्रीकल्चर ऑफिशियल कैडर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक का आयोजन उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय में किया गया। जिले के विभिन्न कृषि कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें देवेंद्र मुदगिल को प्रधान, चरण सिंह को उप प्रधान, सतपाल को सचिव और रविन्द्र को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कृष्ण चंद्र को वरिष्ठ सलाहकार, दर्शन सिंह व धर्मवीर सिंह को सलाहकार बनाया गया।
कार्यकारिणी में नीरज, अनु, रितू, काला, सोनू और सुनिल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, विभागीय समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान देवेंद्र मुदगिल ने कहा कि एसोसिएशन कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी। लंबित मांगों एवं समस्याओं को विभाग और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। कर्मचारियों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें