फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 54 करोड़ से केबल बिछाने का काम शुरू

Thu, 20 Nov 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी09-रेलवे रोड के पास चल रहा केबल बिछाने का कार्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में अब किसी भी मार्ग पर खुले तार दिखाई नहीं देंगे। इसके लिए बिजली निगम शहर में 54 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। खुले तारों की जगह नई केबल बिछाई जाएगी। इससे गलियों में लटक रही तारों से शहरवासियों को छुटकारा मिलेगा वहीं 14290 नए पोल खड़े किए जाएंगे। एलटी केबल तो 750 किमी. बदली जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने शहरवासियों को पूरी वॉल्टेज मुहैया करवाने के लिए योजना तैयार की है। इससे पॉश कॉलोनियों के उपभोक्ताओं को कम वॉल्टेज या बार-बार कट लगने की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए निगम ने पोल खड़े करने, कंडक्टर बदलने, एलटी और एचटी केबल बदली जा रही हैं। आर्म्ड केबल बिछने से आपूर्ति में सुधार होगा और बिजली कटौती कम होगी।
शहर के कैथल रोड, रेलवे रोड, नरवाना रोड, रेलवे रोड, सिटी-1 और चार में आर्म्ड केबल बिछाने का काम चल रहा है। आर्म्ड एक प्रकार की केबल होती है जिसे धातु के आवरण (आर्मर) से ढका जाता है। इससे यह बाहरी क्षति से सुरक्षित रहती है और इसके कारण बिजली की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

शहर में एलटी केबल 750 किमी. और एक किमी. एचटी केबल बिछाकर कंडक्टर 1320 बदले जाएंगे। फिलहाल गोहाना और सफीदों रोड पर केबल बिछाने और पोल खड़ा करने का कार्य चल रहा है। इसके बाद नया बस अड्डा की तरफ से केबल बिछाई जाएगी। पूरे शहर में केबल बिछाने के बाद हादसों पर रोक लगेगी वहीं बिजली चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।


सेक्टर-6,7 और अर्बन एस्टेट वासियों को कटों से नहीं होना पड़ेगा परेशान

फिलहाल शहर के अर्बन एस्टेट और सेक्टर-6, 7 में रहने वाले लोगों को बिजली को लेकर खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई जगह तो कम वॉल्टेज आने के कारण ज्यादा समस्या पैदा होती है, लेकिन अब अर्बन एस्टेट और सेक्टर-6, 7 का लोड बांटा जाएगा। फिलहाल सेक्टर-6,7 एरिया में सेक्टर-8 से बिजली सप्लाई होती है वहीं अर्बन एस्टेट में बिजली गोहाना रोड स्थित पांडू-पिंडारा सब स्टेशन से आती है। वहीं सेक्टर-8 से सप्लाई परशुराम चौक एरिया तक ही दी जाएगी।



सेक्टरवासियों ने गर्मी में झेली थी परेशानी
पिछली गर्मियों में सेक्टरवासियों ने काफी परेशानी झेली थी। दिन और रात के समय बार-बार लगने वाले कटों ने काफी परेशान किया था। बिजली की खपत बढ़ने से तार, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर जलने की समस्या आती थी। वहीं फ्यूज जलना भी आम बात थी जिससे बिजली बाधित हो जाती थी। अब उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज, फ्यूज उड़ने, तार जलने की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।


शहर में केबल बिछाने और पोल खड़ा करने का काम चल रहा है। इस पर 54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को पूरी वॉल्टेज और बेहतर बिजली सप्लाई मुहैया होगी।
विज्ञापन


-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें