फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्टेडियम जाकर कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों से जानीं समस्याएं

Sun, 10 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी23: खिलाड़ियों के सामने बैठ उनकी समस्या सुनते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार सुबह नवदीप स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने स्टेडियम में खेलने आए खिलाड़ियों से सुझाव मांगे कि उनको क्या-क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं। इस दौरान मंत्री बेदी के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि खिलाड़ियों को बढ़िया से बढ़िया गुणवत्ता का सामान उपलब्ध करवाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए उन्हें सरकार की तरफ से हरसंभव मदद दी जाएगी। इस दौरान मंत्री के सामने खिलाड़ियों व कोच ने समस्या बताते हुए कहा कि यहां पर सीवरेज समस्या का सामना करना पड़ता है। खेलने की जगह पर सीवर का पानी भर जाता है। स्टेडियम के शौचालयों की भी सफाई नहीं होती है।
समस्या सुनने के बाद मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। भाजपा प्रेस प्रवक्ता विकेश तागरा ने बताया कि स्टेडियम का निरीक्षण करने के दौरान मंत्री ने मौजूद सभी खिलाड़ियों से उनकी समस्याएं और मांगों के बारे में जानने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, अमित ढाकल, लाला भगवान दास गर्ग, हंसराज समेन्न, राजेश शर्मा मंडी प्रधान, मोहनलाल गर्ग, बलवान व अन्य मौजूद रहे।

09जेएनडी23: खिलाड़ियों के सामने बैठ उनकी समस्या सुनते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें