07जेएनडी11-नेहरू पार्क में सैर करने आए शहरवासियों से बातचीत करते मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
नरवाना। भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने चार दिन बाद दूसरी बार वीरवार को शहर के नेहरू पार्क में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पूरे पार्क में घूमकर जायजा लिया कि कहां क्या सुधार हो सकता है।
उन्होंने पार्क में आए हुए शहवासियों से सुझाव मांगे। मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि प्रेम प्यार से मिलजुल कर सभी काम करें, लेकिन काम की गति तेज करनी होगी। आपको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बजट की किसी प्रकार की चिंता न करें, नरवाना की जनता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सुबह कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने लगभग दो घंटे नेहरू पार्क में बिताए और लोगों से सुझाव मांगे। मंत्री बेदी ने इन सुझावों को अपनी पर्सनल डायरी में नोट किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर प्रेस प्रवक्ता विकेश तागरा, भगवान दास गर्ग, हंसराज समैण, रिछपाल शर्मा, भगवती बागड़ी, ओमप्रकाश शर्मा, ईश्वर गोयल, मन्नु छाबड़ा, विकेश तागरा, अमनदीप गुप्ता, धर्मवीर बाता, विनय बेलरखा मौजूद रहे