04जेएनडी13: जलेबी दिखाकर जीत की खुशी मनाते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद।
नरवाना। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर सोमवार को नरवाना में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। हरियल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
कार्यक्रम स्थल पर लड्डू और जलेबी बांटी गई। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्वयं कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जलेबी हाथ में लेकर जीत की खुशी में डांस किया।
विपक्ष पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल जनता के मुद्दों से भटक चुके हैं और केवल बयानबाजी तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह केवल विकास और स्थिर शासन चाहती है।