फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर ठगों ने युवक से 4.08 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सफीदों क्षेत्र के गांव मलार निवासी मोहित को घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने 4 लाख 8 हजार 300 रुपये ठग लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जींद के श्याम नगर में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। 9 जुलाई को उनकी टेलीग्राम आईडी पर घर बैठे पैसे कमाने का संदेश आया। संदेश पर भरोसा कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर दी। इसके बाद 10 जुलाई को उन्हें कुछ ऑनलाइन टास्क दिए गए जिन्हें पूरा करने पर उनके खाते में दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 300 रुपये भेजे गए।
11 जुलाई को ठगों ने उनसे एक हजार रुपये निवेश करने के लिए कहा। रुपये भेजने के बाद उनके खाते में 1,660 रुपये वापस आए। शुरुआती भुगतान मिलने से उनका भरोसा बढ़ गया और वह लगातार उनके कहने पर अलग-अलग रकम भेजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जुलाई तक कुल 4 लाख 8 हजार 300 रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो कोई भुगतान मिला और न ही आरोपियों से संपर्क हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें