फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ई-टेस्ट में सिमरन, पोस्टर मेकिंग में संजना और प्रेजेंटेशन में अंजू रहीं अव्वल

विज्ञापन
15जेएनडी27: प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं। स्रोत: संस्थान - फोटो : samvad
विज्ञापन
जींद। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन ने हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से कौशल आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा, नवाचार, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और कौशल विकास के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन


ई-टेस्ट प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय और मीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में संजना प्रथम, अंजू द्वितीय तथा ट्विंकल और साक्षी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। वहीं ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंजू ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा तथा मीरा और स्नेहा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत और सफल भविष्य की मजबूत नींव है। आज के दौर में तकनीकी दक्षता, डिजिटल साक्षरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संचार कौशल युवाओं के लिए बेहद आवश्यक हैं। ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनदीप गुप्ता ने युवाओं से नई तकनीकों को अपनाने और निरंतर कौशल विकसित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अंकिता खटकड़, अजय वर्मा, सार्थक सिंगला, मीना, सिमरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें