फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में दो सरपंचों व 22 पंच पदों के लिए 28 को होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में रिक्त पड़े ग्राम पंचायतों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो सरपंचों और 22 पंचों के पदों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए मतदाता सूचियों के प्रकाशन और दावे-आपत्तियां दर्ज करने का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि ग्राम पंचायतों की वार्डवार मतदाता सूची विधानसभा निर्वाचक नामावली के आधार पर तैयार की जाएगी। 28 फरवरी को निर्वाचकों के वितरण का कार्य पूर्ण होगा। दो मार्च को वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। नौ मार्च को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि और 12 मार्च को प्राप्त दावों का निपटान किया जाएगा।
27 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। प्रारूप सूचियां संबंधित ग्राम सचिव, बीडीपीओ, तहसीलदार और जिला निर्वाचन कार्यालय में निशुल्क देखी जा सकती हैं। साथ ही यह प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉकवार रिक्त पदों की स्थिति उपचुनाव के लिए प्रशासन ने मतदान केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया है।
विज्ञापन

जींद ब्लॉक छाबरी (सरपंच पद), मनोहरपुर (वार्ड छह), ललित खेड़ा (वार्ड चार), राजपुरा (वार्ड सात), ईक्कस (वार्ड तीन) और करमगढ़ (वार्ड दो) में पंच पदों के लिए उपचुनाव होंगे। उचाना ब्लॉक करसिंधु (वार्ड 16), रोज खेड़ा (वार्ड पांच) और खटकड़ (वार्ड 6 व 17) में पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।
नरवाना व उझाना ब्लॉक नरवाना के फरैन कलां (वार्ड 13), सच्चा खेड़ा (वार्ड दस) और फरैन खुर्द में सरपंच व पंच (वार्ड दो) दोनों पदों पर चुनाव होगा। उझाना के बेलरखा, हमीरगढ़ और कोयल में भी पंच पद रिक्त हैं। सफीदों, पीलूखेड़ा व जुलाना आलनजोगी खेड़ा, मोरखी, हरिगढ़, अनूपगढ़ और देवराड़ की पंचायतों में विभिन्न वार्डों के लिए पंच चुने जाएंगे।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा कहा कि यदि कोई पात्र नागरिक अपना नाम सूची में जुड़वाना चाहता है तो वह पहले संबंधित विधानसभा क्षेत्र की सूची में नाम दर्ज करवा ले। प्रशासन का लक्ष्य पारदर्शिता के साथ त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करना है ताकि निष्पक्ष उपचुनाव संपन्न कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें