फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 का उपचुनाव

Sun, 16 Feb 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी23: तहसीलदार विकास कुमार को नामांकन पत्र सौंपते हुए प्रत्याशी नीरू कुमार। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों के साथ सफीदों के वार्ड नंबर 14 का उपचुनाव होना भी निश्चित हुआ है। शनिवार को आदर्श कॉलोनी निवासी नीरू कुमार ने अपना नामांकन पत्र नायब तहसीलदार विकास कुमार को सौंपा। इस प्रकार से उपचुनाव में नीरू कुमार दूसरे उम्मीदवार बन गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को ज्योति ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि उपचुनावों के लेकर शनिवार को नीरू कुमार ने अपना नामांकन दर्ज कराया है। नामांकन प्रक्रिया 17 फरवरी तक चलेगी। 16 फरवरी को अवकाश रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को होगी और नामांकन वापसी की तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद इसी दिन नामांकन दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें