फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दुकानदार दुकान के आगे रखे डस्टबिन : नरेंद्र नाडा

Sun, 16 Feb 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी16: नागरिक अस्पताल की दवा खिड़की से दवाई लेते हुए मरीज। संवाद15जेएनडी16: नागरिक अस्पत
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट (सेव) ने शनिवार को रोहतक रोड रजबाहा नंबर सात से देवीलाल चौक एरिया में सफाई व जागरूकता अभियान चलाया। सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 414वां अभियान था। संस्था सदस्यों ने दुकानों के बाहर पड़े पॉलिथीन को उठाते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नरेंद्र नाडा ने कहा कि हर दुकानदार को अपनी दुकान के आगे डस्टबिन रखना चाहिए, ताकि कूड़ा नीचे फेंकते समय उसे डस्टबिन दिखाई दे। हम डस्टबिन को छुपाकर रखते हैं, इसलिए सारा कूड़ा डस्टबिन में नहीं जाता। यदि हर आदमी कूड़ा डस्टबिन में डालने लगे तो स्वच्छता सुनिश्चित है। डस्टबिन का प्रयोग किए बिना स्वच्छता नहीं रह सकती। इसलिए हर आदमी को डस्टबिन का प्रयोग करने की आदत अपनानी चाहिए। डस्टबिन नगर परिषद को गाड़ी को देना चाहिए। सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करेंगे, उसी से हमारा शहर, गांव और देश सुंदर होगा, हमारा बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
इस मौके पर सत्यमुनी वानप्रस्ती, बलबीर सिंह श्योकंद, हरबीर सिंह, बलजीत सिंह रेढू, अजमेर सिंह चोहान, बलवीर सिंह, महेश सैनी नंबरदार, सुजान सिंह पूनिया, होशियार सिंह चहल, राजेंद्र फौजी, मास्टर जोरा सिंह रेढू, संजय सैनी, अजय नागपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें