फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साइकिल चलाकर बच्चों को स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
03जेएनडी05: हाउसिंग बोर्ड कालोनी में साइकिल दिवस पर साइकिलिंग करते बच्चे। अ​भिभावक
विज्ञापन
जींद। हरियाणा में निपुण हरियाणा मिशन के तहत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बच्चों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को साइकिल के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है।
राजेश वशिष्ठ ने स्वयं साइकिल चलाकर बच्चों और समाज को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि साइकिल न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मदद करती है।
विज्ञापन

आज के डिजिटल युग में बच्चे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर अधिक समय बिताते हैं जिससे उनकी शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। ऐसे में साइकिल चलाना उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी है।
बच्चों ने स्वस्थ आदतों और जीवनोपयोगी कौशलों के महत्व को समझा
विश्व साइकिल दिवस पर बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने स्वस्थ आदतों और जीवनोपयोगी कौशलों के महत्व को समझा। इस कार्यक्रम ने बच्चों में न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया। निपुण हरियाणा मिशन का उद्देश्य केवल बुनियादी शिक्षा नहीं बल्कि बच्चों में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और जीवन कौशल विकसित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें