फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाविप शाखा जींद ने नवनियुक्त सदस्यों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
02जेएनडी07-भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते संस्था के सदस्य और साथ में मौज
विज्ञापन
जींद। भारत विकास परिषद जयंती शाखा जींद की ओर से शपथ ग्रहण और परिवार मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश गर्ग और उनकी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जो नए सदस्य संस्था से जुड़े हैं, उन्हें भी शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर राजन चिलाना ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मित्तल द्वारा की गई। सभी को संगठन के कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प दिलाया गया। राजन चिलाना ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और सेवा भाव को मजबूती प्रदान करते है। इस अवसर पर हरियाणा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मित्तल द्वारा संस्था की कार्यशैली, मूल सिद्धांतों, संस्कार, सेवा, समर्पण, सहयोग व संपर्क पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सामाजिक कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख संस्था है जो समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करती है। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संरक्षक मुकेश शर्मा, अशोक सिंगला, दिनेश गर्ग, नरेश जिंदल, राजीव गोयल, मोनिका बंसल, प्रवीण जिंदल और सोमनाथ गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें