जींद। धनतेरस से पहले ही बाजारों में धन वर्षा होने लगी है। सोना-चांदी से लेकर बर्तन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें देखी जा रही हैं। जिले में धनतेरस पर करीब 150 करोड़ रुपये तक के कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
त्योहारी सीजन के चलते सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी। सबसे ज्यादा भीड़ सर्राफा बाजार, मोटरसाइकिल एजेंसियों और बर्तनों की दुकानों पर देखने को मिली। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीदारों की संख्या ज्यादा है।
सोने के महंगे होने के बाद भी लोग सोने के आभूषण खरीद रहे है। अब शादियों का सीजन भी शुरु हो गया है इसलिए लोग सोने के जेवर धनतेरस पर बनवा रहे हैं। सोने के भाव भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है।
ऑटो सेक्टर में जबरदस्त उछाल
इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखने को मिल रही है। जिले भर में 400 से अधिक चारपहिया वाहन बुक किए जा चुके हैं। कई शोरूम में शुक्रवार शाम तक ही बुकिंग पूरी हो चुकी थी। शहर की एक नामी एजेंसी में तो स्टॉक ही खत्म हो गया जिससे कई ग्राहकों को अगले हफ्ते की डिलीवरी देनी पड़ी। एजेंसी में एक भी गाड़ी नहीं है डिलीवरी देने के लिए।
इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार में भी रौनक
इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और किचन एप्लायंसेज की खरीदारी पूरे दिन जारी रही। कई कंपनियों ने स्पेशल डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी निकाले। बर्तनों के बाजारों में भी खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ रही। स्टील, तांबे और पीतल के बर्तनों की बिक्री दिनभर होती रही। दुकानदारों ने बताया कि लोग पारंपरिक रूप से इस दिन कम से कम एक नया बर्तन जरूर खरीदते हैं।
बॉक्स
धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसलिए सर्राफा बाजार में भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। -आशीष, स्वर्णकार
बॉक्स
चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और छोटे गहनों की बिक्री पूरे दिन जारी रही। इसके अलावा कपड़े की दुकानों पर भी लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी। -दीपक वर्मा, स्वर्णकार
बॉक्स
स्कूटी और बाइक की बिक्री में इस बार काफी मुनाफा हुआ है। युवा वर्ग से लेकर महिलाएं तक स्कूटी खरीदने के लिए सुबह से ही एजेंसियों पर पहुंच रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार पहले से ज्यादा बिक्री हुई है।-शुभम जिंदल, एजेंसी संचालक
17जेएनडी04 : स्वर्णकार आशीष
17जेएनडी04 : स्वर्णकार आशीष
17जेएनडी04 : स्वर्णकार आशीष