फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना-सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए जींद डिपो ने चलाई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वीरवार को जींद डिपो ने गोहाना-सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए रोडवेज बस शुरू की है। इस रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जहां समय की बचत होगी, वहीं यात्रियों को किराया भी कम देना होगा।
विज्ञापन

गोहाना सोनीपत रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तीन घंटे लगेंगे और 130 रुपये किराया देना होगा। फिलहाल जींद से दिल्ली की बसें रोहतक व बहादुरगढ़ से होकर जा रही हैं। इस रूट पर जींद से दिल्ली तक का किराया 155 रुपये है और दिल्ली पहुंचने में बस को लगभग चार घंटे लग जाते हैं। जींद से रोहतक होते हुए दिल्ली के लिए आठ से 10 बस चल रही हैं। अब जींद डिपो द्वारा गोहाना व सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए बस शुरू की है। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। यात्रियों को एक घंटा समय की बचत होगी और 25 रुपये किराया भी कम लगेगा। यह बस शुरू होने से खानपुर मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी। जींद से गोहाना-सोनीपत होकर दिल्ली के लिए सुबह साढ़े पांच बजे बस चलेगी। जींद डिपो के जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रायल के तौर पर डिपो प्रबंधन ने गोहाना-सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए बस चलाने का निर्णय लिया है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें