फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार 17 घंटे 500 तक रहा एक्यूआई

विज्ञापन
मिनी बाईपास पर अंडरपास के नजदीक वाहनों के चलने से उड़ रही धूल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक यानी लगातार 17 घंटे एक्यूआई 500 तक बना रहा। ब्रेजोमीटर पर प्रदूषण का स्तर मापने का यह सबसे अधिकतम बिंदु होता है। हालांकि दोपहर बाद हल्की हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हुआ, लेकिन शाम पांच बजे के बाद हवा में नमी बढ़ने के साथ ही फिर से शहर धुएं की चादर में लिपटना शुरू हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिनभर एक्यूआई 500 तक रहा था। हालांकि औसत एक्यूआई पीएम2.5 का स्तर 475 रहा। वहीं मंगलवार को औसत एक्यूआई पीएम 2.5 का स्तर 451 रहा। प्रदूषण का यह स्तर सर्वाधिक खतरनाक होता है। रात के समय प्रदूषण का स्तर अधिक रहने के बाद मंगलवार सुबह से ही एक्यूआई 500 रहा। दोपहर एक बजे एक्यूआई 407 तक गिर गया। इसके बाद फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ा और दोपहर दो बजे यह 452 तक पहुंच गया। वहीं दोपहर बाद तीन बजे इसमें गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 395 तक आ गया। चार बजे 339 व शाम पांच बजे एक्यूआई 307 रहा। शाम छह बजे यह मंगलवार के न्यूनतम स्तर पर 208 तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ना शुरू हुआ और शाम सात बजे एक्यूआई 211 तक पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार दिन में करीब दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली है। इससे प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई है। वहीं शाम के समय फिर से हवा रुकने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।
निर्माणाधीन सड़कों पर नहीं हो रहा पानी का छिड़काव
हवा में अब धुआं छाया हुआ है, लेकिन इसके साथ ही जींद के लोगों को निर्माणाधीन सड़कों से उड़ रही धूल से भी परेशानी हो रही है। हालांकि लोगों के आंदोलन के बाद रोहतक रोड पर पानी का छिड़काव शुरू हो गया है, लेकिन मिनी बाईपास पर अभी भी पानी का छिड़काव शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें