फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में शुरू हुआ बस स्टैंड, लंबे अर्से से बंद पड़ा था बस अड्डा

विज्ञापन
25जेएनडी34: बस अड्डे पर बस को रवाना करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद - फोटो : :आईजी ब्रजेश कुमार ।
विज्ञापन
उचाना। उचाना में 27 साल के इंतजार के बाद बस स्टैंड की सुविधा शुरू हो गई है। विधायक देवेंद्र अत्री ने बस स्टैंड का उद्घाटन करते हुए कहा कि यहां यात्रियों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिलेगी। 5 अगस्त 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा बनाया बस स्टैंड महज दो साल बाद ही बंद हो गया था। इसे जर्जर घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य में छह बार सरकारें बदलीं और उचाना से सात विधायक चुने गए, लेकिन किसी ने भी बस स्टैंड की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल में बस स्टैंड का नवनिर्माण कराया गया, लेकिन यह चालू नहीं हो सका। नई सरकार में विधायक देवेंद्र अत्री के प्रयासों से अब यह बस स्टैंड पूरी तरह कार्यशील हो गया है। अब सभी बसें स्टैंड के अंदर आएंगी। विधायक ने कहा कि यात्रियों को सड़क किनारे बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियां भी दूर होगी। बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी जमीन पर पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जो आसपास के निवासियों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा होगी। विधायक अत्री ने बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें