फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट लेने की बात पर रोडवेज परिचालक पर किया हमला

विज्ञापन
shimla police
विज्ञापन
शहर के सफीदों बाईपास पर हिसार से पानीपत जा रही रोडवेज बस में दो युवकों ने परिचालक द्वारा पर हमला कर फरार हो गए। घायल परिचालक को सवारियों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। बाद में घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर थाने में गांव रूपगढ़ निवासी कप्तान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत है और हिसार से पानीपत रूट पर चलता है। पिछले कई दिनों दो युवक बिना टिकट यात्रा करते हैं। दोनों ही युवक शहर के किसी कंप्यूटर की दुकान पर नौकरी करते हैं। बुधवार को जब युवकों को टिकट लेने के लिए कहा तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। जब वह सफीदों बाईपास पर बस पहुंची तो सफीदों बाईपास पर बनी पुलिस चौकी को इसकी शिकायत दी। पुलिस कर्मियों के पास बस रोकते ही दोनों युवक उतरकर फरार हो गए। लेकिन अगले ही दिन बृहस्पतिवार को दोनों युवक फिर से जींद बस स्टैंड से बस में सवार हो गए और टिकट लिए बिना ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो सफीदों बाईपास के निकट पहुुंचते ही उस पर युवकों ने अपने पास मौजूद पेचकस से उस पर हमला कर दिया। हमला करते ही दोनों युवक बस से उतरकर फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने परिचालक कप्तान सिंह की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें