फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियल चौक पर बस-कार की टक्कर से लगा जाम

Thu, 05 Mar 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी27: हरियल चौक पर आपस में टकराई कार व हरियाणा रोडवेज की बस। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। शहर के व्यस्त हरियल चौक पर वीरवार को हरियाणा रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चौक के आसपास करीब 30 मिनट तक जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस चंडीगढ़ से हिसार की ओर जा रही थी। बस जैसे ही नरवाना में प्रवेश करने के बाद हरियल चौक पर पहुंची, उसी दौरान अचानक कार की टक्कर हो गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार छातर गांव निवासी सन्नी चला रहा था। पुलिस यातायात को सुचारु करवाने में जुट गई। कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें