फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर चलाईं गोलियां, एक युवती के पैर में लगी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुआना में रात को उस समय सनसनी फैल गई जब तीन युवकों ने एक मकान के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में पैर पर गोली लगने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने युवती को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस को अभी तक किसी ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस टीम रोहतक पीजीआई में युवती के बयान दर्ज करने के लिए गई है। लड़की के परिजनों के अनुसार गोली चलाने वाले युवकों में एक युवक गांव मुआना व दो युवक पास के ही गांव सिंघाना के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आरोपियों में एक युवक घायल लड़की के भाई के साथ सफेदी का काम करता है। उसने रात को करीब 11 बजे उनके घर फोन किया। इस पर लड़की के पिता ने उन्हें यहां फोन नहीं करने की बात कहकर फोन काट दिया। उक्त युवक ने फिर फोन किया लेकिन उसके बाद लड़की के पिता ने उन्हें भला-बुुरा कह दिया। इसके बाद उक्त तीनों युवकों ने उनके घर के बाहर खड़े होकर रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी बदमाशी दिखानी शुरू कर दी और फिर फोन करके कहा कि हम आपके घर के बाहर खड़े है। जैसे ही परिवार की एक लड़की बाहर निकली तो उसके पैर में गोली लगने सेे वहां घायल हो गई और युवक हवाई फायर करते हुए फरार हो गए।
लड़की के बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई रोहतक के लिए रवाना हुआ हूं। लड़की व परिजनों के बयान अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - छतरपाल, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें