फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रोहड़ के बस अड्डे पर रात को एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार चालक मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान असंध के वार्ड नंबर-15 निवासी शशिभूषण के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई अशोक ने बताया कि उसका भाई 25 वर्षीय शशिभूषण करनाल जिले में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में डीसी रेट पर कंप्यूटर ऑपरेटर लगा हुआ था। शशिभूषण शनिवार सायं को अपनी सुसराल में सफीदों के वार्ड नंबर 6 में आ रहा था, क्योंकि दस नवंबर को उसने अपनी पत्नी रितू का पेपर दिलवाने के लिए साथ जाना था। जैसे ही वह रात करीब साढ़े नौ बजे गांव रोहड़ के पास पहुंच तो एक अज्ञात कार चालक ने गलत तरीके से कार चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर देर मारी। इसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे नागरिक अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा अशोक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें