फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
05जेएनडी14-नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सुमित। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर अहिरका फिलिंग स्टेशन के पास ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार सुलतान बुढावास (दिल्ली) निवासी 30 वर्षीय राजाराम की मौत हो गई। साथी सुमित घायल हो गया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुलतान बुढावास (दिल्ली) निवासी 30 वर्षीय राजाराम मंगलवार को गांव के ही साथी सुमित के साथ बुलेट पर नरवाना कोर्ट में तारीख भुगतने आए हुए थे। दोपहर बाद दोनों दिल्ली लौट रहे थे। गांव अहिरका फिलिंग स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी।
चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कार्रवाई प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मनीष, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें