फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर छह को जींद में प्रदर्शन करेंगे भवन निर्माण कामगार यूनियन सदस्य

विज्ञापन
04जेएनडी08: बैठक में भाग लेते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के शामलो कलां गांव में भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक कामरेड कश्मीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मजदूर नेता सुभाष पांचाल, उप प्रधान सुल्तान जांगड़ा और दीनदयाल ने शिरकत की। बैठक में 9 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें कश्मीर को प्रधान, जोगिंदर को सचिव, दीप सिंह को उप प्रधान और चंद्रभान को खजांची नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सुभाष पांचाल ने बताया कि देश-प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकारें लगातार घोर जनता विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। जिले के 35000 पंजीकृत मजदूरों को एक क्लिक से श्रम कल्याण बोर्ड से बाहर कर दिया। इसके विरोध में छह फरवरी को मजदूर जींद में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य का निजीकरण करके गरीब लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से खड़े किए गए सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर रही है। 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार कोड कानून लाकर मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाया जा रहा है। प्रदेश की परिवार पहचान पत्र में बदलाव न होने के कारण प्रदेश के लाखों मजदूरों का ऑनलाइन पंजीकरण रद्द हो गया है और पंजीकरण नहीं हो रहा। लाखों की संख्या में बीपीएल राशन कार्ड काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें