फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर भाइयों ने किया हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खोखरी में खेत में धान की फसल को पानी लगाने गए एक किसान पर उसके ही भाइयों ने हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दाखिल 60 वर्षीय रामनिवास ने बताया कि उसका जमीन को लेकर भाई के साथ विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे वह खेत में धान की फसल को पानी लगाने गया था। इसी दौरान वहां पर मौजूद भाइयों ने उस पर लाठियों व गंडासियों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर भी गंडासी से वार किए गए हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रामनिवास को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद रामनिवास के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन रामनिवास को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। रामनिवास के पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें